PM Modi visit England: पीएम मोदी 23 जुलाई से इंग्लैंड और मलदीव की यात्रा पर

2 Min Read

PM Modi visit England:

नई दिल्ली, एजेंसियां। PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वे 23 से 26 जुलाई तक चार दिन की यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम और मालदीव जाएंगे। इस दौरान व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने पर खास जोर रहेगा।

यूके के साथ FTA पर करेंगे हस्ताक्षरः

यात्रा का पहला चरण 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन में होगा। यहां प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा होगा और ब्रिटेन को भेजे जाने वाले करीब 99% उत्पादों पर टैरिफ में छूट मिलेगी। इसके साथ ही भारत में ब्रिटिश व्हिस्की और कारों का आयात भी आसान होगा।

मालदीव के 60वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगेः

इसके बाद प्रधानमंत्री 25 और 26 जुलाई को मालदीव जाएंगे। वे वहां मालदीव के 60वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह यात्रा खास इसलिए भी मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में भारत और मालदीव के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था।
प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा पिछली बार जून 2019 में हुई थी। इस बार की यात्रा मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के कार्यकाल में पहली है।

इसे भी पढ़ें

PM Modi Bihar tour: पीएम मोदी को बिहार दौरे से पहले तेजस्वी दिलाई 11 साल पुराने वादे की याद

Share This Article
Exit mobile version