Vande Bharat trains: पीएम मोदी ने 4 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, वाराणसी को मिली 8वीं वंदेभारत

2 Min Read

Vande Bharat trains:

वाराणसी, एजेंसियां। पीएम मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें 1 ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक चलेगी। ये वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है।

पीएम का भव्य स्वागतः

PM शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचे थे। वे एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस सड़क मार्ग से पहुंचे। करीब 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। हर-हर महादेव का जयघोष किया। पीएम मोदी का यह इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है।

मोदी राम, योगी लक्ष्मणः

स्वागत में खड़ी एक महिला ने कहा- हमें योगी लक्ष्मण और मोदी राम के रूप में दिखते हैं। पीएम को देखने दिव्यांग बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा- 2 बार मोदी से मुलाकात हुई है। आज देख कर खुशी हुई। पीएम ने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे किया। इससे पहले यहां CM योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें

Vande Bharat train: पूर्णिया हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत


Share This Article