PM Modi received grand welcome: मालदीव की राजधानी माले में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक बढ़त तय

2 Min Read

PM Modi received grand welcome:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को मालदीव की राजधानी माले में दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु के निमंत्रण पर पीएम मोदी यहां के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजधानी माले में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें 21 तोपों की सलामी भी शामिल थी।

पीएम मोदी के सम्मान

पीएम मोदी के सम्मान में माले शहर को रंग-बिरंगे बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया। मालदीव के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर प्रधानमंत्री की एक विशाल तस्वीर देखी गई, जो इस यात्रा की खासियत रही। इसके अलावा, रिपब्लिक स्क्वायर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली मुख्य सड़कों पर भारतीय तिरंगा लहराया गया, जिससे दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों का परिचय मिला। यह पीएम मोदी की मालदीव की तीसरी आधिकारिक यात्रा है और मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु के सत्ता संभालने के बाद उनकी पहली विदेशी यात्रा भी है।

भारत-मालदीव संबंधों हाल के तनावों

भारत-मालदीव संबंधों में हाल के तनावों के बीच इस स्वागत को चीन के लिए एक चुनौती माना जा रहा है। चीन, जो हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए मालदीव पर विशेष नजर रखता है, इस मजबूत भारत-मालदीव मेलजोल से चिंतित होगा।

दो साल पहले मुइज्जु ने चीन के साथ गैर-घातक हथियारों के समझौते किए और सैनिक प्रशिक्षण भी लिया था। लेकिन अब भारत के साथ संबंधों की बहाली से चीन की योजना पर पानी फिर सकता है। इस दौरे से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

PM Modi: “हम दो देश नहीं, एक परिवार हैं” – त्रिनिदाद में पीएम मोदी का भावुक संबोधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं