PM Modi: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस-आरजेडी पर लगाए लूट के आरोप

3 Min Read

PM Modi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले मोतिहारी में कांग्रेस और आरजेडी पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बिहार को लूटने का काम किया है और बिहार से बदला लिया है। मोदी ने कहा कि बिहार की धरती चंपारण की धरती है, जिसने इतिहास रचा है और गांधी जी को आज़ादी के आंदोलन की नई दिशा दी। अब इस धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य बनाएगी।

मोदी ने मोतिहारी में करीब 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बिहार को मुंबई, पुणे, गुरुग्राम जैसे विकसित शहरों के समान विकसित करने का संकल्प भी व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि पटना को पुणे की तरह औद्योगिक विकास की दिशा में बढ़ाया जाएगा, गया को गुरुग्राम जैसा अवसर मिलेगा, और मोतिहारी को पश्चिमी भारत के मुंबई के बराबर एक बड़ा शहर बनाया जाएगा। उन्होंने संथाल परगना, जलपाईगुड़ी, जाजपुर और वीरभूम जैसे इलाकों के विकास की भी बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती आंदोलन की धरती है, और एनडीए सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद केंद्र में उनकी सरकार ने उस राजनीति को खत्म किया है, जो बदला लेने वाली थी। उन्होंने युवाओं को भी यह समझने को कहा कि कैसे दो दशक पहले बिहार के हक का पैसा लूटा गया।

मोदी ने पूर्वी भारत

इसके अलावा, मोदी ने पूर्वी भारत और पूर्वी देशों के विकास की बात की और कहा कि आज की दुनिया में पूर्वी देशों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वी राज्यों का विकास अब देश की 21वीं सदी की सफलता का हिस्सा बनेगा।प्रधानमंत्री का यह दौरा और उनके वादे बिहार चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। उन्होंने विकास को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश की है और विपक्षी पार्टियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें

Prime Minister Narendra Modi: हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share This Article
Exit mobile version