Delhi blast victims:
थिम्फू, एजेंसियां। भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने लाल किला विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली और सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज शाम अहम सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें गृहमंत्री, एनएसए और शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली धमाके की जांच, सुरक्षा तैयारियां और देश के प्रमुख शहरों में अलर्ट को लेकर चर्चा की जाएगी।

















