PM Modi: 13 सितंबर को मणिपुर और मिजोरम दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, दौरे से है शांति की उम्मीद

2 Min Read

PM Modi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी 13 सितंबर 2025 को मणिपुर और मिजोरम की यात्रा पर जा सकते हैं। पहले वह मिजोरम के सैरांग में नवनिर्मित बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद मणिपुर का रुख करेंगे। यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि मणिपुर में 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है।अब तक राज्य में करीब 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लंबे समय से विपक्ष प्रधानमंत्री से मणिपुर जाने की मांग कर रहा था।PM Modi

मणिपुर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है:

मणिपुर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, और राष्ट्रपति शासन लागू है। विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है। इस दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।पीएम मोदी के इस दौरे से यह संकेत मिल रहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बहाली के प्रयासों को तेज करने के मूड में है। वहीं मिजोरम में रेलवे लाइन का उद्घाटन राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री की यह पूर्वोत्तर यात्रा, दोनों राज्यों के लिए नीतिगत और भावनात्मक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Prime Minister Narendra Modi: हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं