Democratic leader: दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता हैं PM मोदी

2 Min Read

Democratic leader:

नई दिल्ली, एजेंसियां। PM नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता हैं। उन्हें एक सर्वे में दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं की सूची में पहला स्थान मिला है। इस सर्वे में पीएम मोदी को 75 प्रतिशत रेटिंग दी गई है, जो सबसे अधिक है। यह डेटा अमेरिकी बिजनेस इंटेलीजेंस कंपनी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ ने जारी किया है। सर्वे में 75 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को सबसे स्वीकार्य नेता माना, जबकि 18 प्रतिशत ने विरोध जताया।

कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग दूसरे स्थान परः

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी रेटिंग 59 प्रतिशत है। तीसरे और चौथे स्थान पर अर्जेंटीना और कनाडा के नेता हैं।

ट्रम्प सूची में आठवें स्थान परः

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में आठवें स्थान पर हैं, जिनकी स्वीकार्यता केवल 44 प्रतिशत है। वहीं, भारत की जीत को बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर भी सराहा और पीएम मोदी को मजबूत नेतृत्व और वैश्विक सम्मान वाला नेता बताया।

इसे भी पढ़ें

Live PM Modi Mauritius Visit : मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश भर नहीं है, बल्कि भारत के परिवार का हिस्सा है – नरेंद्र मोदी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं