PM Modi inaugurated Kartavya Bhavan: PM मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया, इसमें गृह-विदेश समेत 6 से ज्यादा मंत्रालयों के ऑफिस

2 Min Read

PM Modi inaugurated Kartavya Bhavan:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह 2019 में शुरू हुई सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है और कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट (CSS) की 10 में से पहली बिल्डिंग है।

सभी मंत्रालय आयेंगे एक साथः

कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन सबसे पहले किया गया है। इसे दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर स्थित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर उनके बीच बेहतर कोआर्डिनेशन और कामों में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इन विभागों के ऑफिसः

इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के ऑफिस होंगे।

कर्तव्य भवन-1 और 2 अंडर कंस्ट्रक्शनः

सरकार के अनुसार, अभी कई मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच बने शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों में काम कर रहे हैं, जो अब संरचनात्मक रूप से जर्जर हो चुकी हैं।

केंद्र ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CSS) के तौर पर दस बिल्डिंग बनाने की योजना बनाई है। इनमें कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। यह अगले महीने तक पूरी हो जाएंगी।
जबकि CCS 10 का निर्माण अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। CCS भवन-6 और 7 का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा हो जाएगा।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत, सरकार ने नया संसद भवन और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव का निर्माण किया है, और विजय चौक से इंडिया गेट तक फैले कर्तव्य पथ का पुनर्विकास किया है।

इसे भी पढ़ें

Prime Minister Narendra Modi: हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं