Pariksha Pe Charcha 2026:
नई दिल्ली, एजेंसियां। बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 फरवरी 2026 को परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 के नौवें संस्करण में देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। सुबह 10:15 बजे शुरू हुए इस वार्षिक कार्यक्रम में 4.50 करोड़ से अधिक लोग जुड़े। पीएम मोदी ने परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि उत्सव की तरह लेने की सलाह दी और कहा कि हर छात्र का सीखने का तरीका अलग होता है, इसलिए अपना पैटर्न खुद खोजें और उसी पर भरोसा रखें।
‘मैं पीएम बन गया हूं, फिर भी…
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं पीएम बन गया हूं, फिर भी कोई न कोई मुझे सिखाता रहता है कि काम कैसे करना है।” उन्होंने छात्रों को दूसरों की सलाह ध्यान से सुनने, लेकिन उसे अपने अनुभव के आधार पर अपनाने की बात कही। किसी के कहने पर बदलाव करने के बजाय, अपने पैटर्न में सोच-समझकर सुधार जोड़ने पर जोर दिया।
लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स पर चर्चा की
पीएम मोदी ने लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स के संतुलन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने पढ़ाई, आराम, हॉबीज़ और स्किल डेवलपमेंट के बीच बैलेंस रखने की सलाह दी। एक छात्र के सवाल पर कि जो सिलेबस छूट जाता है उसे कैसे कवर करें, पीएम मोदी ने शिक्षकों को सुझाव दिया कि वे छात्रों से एक कदम आगे रहकर पढ़ाएं, ताकि विषय समझ में आए और डर न बने।
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा क्या है?
परीक्षा पे चर्चा एक एजुकेशनल इवेंट्स है। देश के करोड़ों लोगों को इस एनुअल एजुकेशनल इवेंट का इंतजार रहता है। इस प्रोग्राम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स को परीक्षा के तनाव, पढ़ाई की रणनीतियों, टाइम मैनेजमेंट और इमोशनल वेल-बीइंग पर प्रैक्टिकल सलाह देते हैं।
कहां-कहां देख सकते हैं परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम?
स्टूडेंट्स, माता-पिता और शिक्षक इन चैनलों के जरिए परीक्षा पे चर्चा का देख सकते हैं:
YouTube- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल YouTube चैनल
DD News- फ्री-टू-एयर नेशनल टेलीविजन
अन्य पब्लिक ब्रॉडकास्टर- जिसमें DD National और DD India शामिल हैं
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म – शिक्षा मंत्रालय के ऑफिशियल स्ट्रीम और MyGov ऑनलाइन पोर्टल
कार्यक्रम में भावुक पल भी देखने को मिले जब एक छात्रा मानसी ने प्रेरणादायक गीत “बढ़ता चल, तू बढ़ता चल” गाया, जिसे उसकी मां ने छात्रों के लिए लिखा था। पीएम मोदी ने चयनित छात्रों का स्वागत असम के पारंपरिक गमछे पहनाकर किया, जो भारतीय संस्कृति की विविधता का प्रतीक है।कुल मिलाकर, PPC 2026 ने छात्रों को यह संदेश दिया कि आत्मविश्वास, निरंतर सीखना और संतुलित जीवन ही परीक्षा और जीवन दोनों में सफलता की असली कुंजी है।


















