PM Modi: पीएम मोदी ने मिजोरम को दी 9,000 करोड़ की सौगात, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा राज्य

3 Min Read

PM Modi:

आइजोल, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचकर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी ने लामुअल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रेलवे का नया युग

पीएम मोदी ने बहुप्रतीक्षित बैराबी–सैरांग रेलवे लाइन (8,070 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया। 51.38 किलोमीटर लंबी इस लाइन में 48 सुरंगें और 142 पुल शामिल हैं। पुल संख्या 196 (104 मीटर ऊंचा) इस रूट का सबसे खास पुल है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। यह मिजोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगा और भविष्य में इसे म्यांमार सीमा तक बढ़ाया जाएगा।

पीएम मोदी ने तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:

  • सैरांग–दिल्ली (आनंद विहार) राजधानी एक्सप्रेस
  • सैरांग–गुवाहाटी एक्सप्रेस
  • सैरांग–कोलकाता एक्सप्रेस

सड़क संपर्क में सुधार

  • आइजोल बाईपास रोड (45 किमी, 500 करोड़ रुपये) – शहर का जाम कम करने और एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन से जुड़ाव बढ़ाने के लिए।
  • थेंजावल–सियलसुक रोड – किसानों को कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में मदद।
  • खानकॉन–रोंगुरा रोड (सेरछिप जिला) – स्थानीय बाजारों तक आसान कनेक्टिविटी।
  • चिमतुीपुई नदी पर पुल – यात्रा का समय घटेगा और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
शिक्षा और खेल
  • कवर्थाह (मामित जिला) में आवासीय विद्यालय – 10,000 से अधिक बच्चों को लाभ।
  • त्रांगनुआम में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल – आदिवासी युवाओं की शिक्षा और नामांकन में बढ़ोतरी।
  • तुइकुआल में खेलो इंडिया मल्टीपर्पज इंडोर हॉल – युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं।
ऊर्जा क्षेत्र

एलपीजी बॉटलिंग प्लांट (30 हजार मीट्रिक टन क्षमता) मुअलखांग, आइजोल – मिजोरम और पड़ोसी राज्यों में गैस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और स्थानीय रोजगार बढ़ाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि असली विकास तभी होगा जब देश के सुदूर और सीमावर्ती राज्यों को आधुनिक बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा। उनका यह दौरा मिजोरम में कनेक्टिविटी, शिक्षा, ऊर्जा और खेल क्षेत्रों में नई विकास यात्रा की शुरुआत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

PM Modi rallies in Manipur: मोदी आज मणिपुर जाएंगे, 2 रैली करेंगे, राहुल बोले- अच्छा हुआ वे जा रहे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं