Latest NewsPM Modi emotional at Ram temple: राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहरा कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा-सदियों के घाव भरे

PM Modi emotional at Ram temple: राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहरा कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा-सदियों के घाव भरे

PM Modi emotional at Ram temple:

अयोध्या, एजेंसियां। अयोध्या का राम मंदिर आज संपूर्ण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। यह देख PM मोदी भावुक हो गए। उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर कहा- आज सदियों के घाव भर गए हैं।

गुलामी की मानसिकता से मुक्त कराना हैः

पीएम ने कहा कि हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे। इसी मानसिकता ने वर्षों तक भगवान राम को काल्पनिक बताया।

रामदरबार में पूजा और आरती कीः

ध्वजारोहण से पहले PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ मंदिर की पहली मंजिल पर बने रामदरबार में पूजा और आरती की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

रोड शो में हुआ पीएम का स्वागतः

इससे पहले PM ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी लंबा रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान स्कूली छात्रों ने पीएम के काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पहले चर्चा थी कि ध्वजारोहण समारोह के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया है, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

मठों के संत पहुंचेः

चारों शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के संत मंदिर परिसर में मौजूद रहे। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर में 5-लेयर सुरक्षा रही। ATS, NSG, SPG, CRPF और PAC के जवान तैनात रहे। रामलला ने आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles