PM Modi Ayodhya visit:
लखनऊ, एजेंसियां। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को विशेष धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच बटन दबाकर इस ध्वज का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। केसरिया रंग का यह विशेष ध्वज 11 फीट चौड़ा और 22 फीट लंबा है, जिसका वजन लगभग 4 किलोग्राम है। ध्वज पर सूर्य, ओम और अयोध्या के शाही वृक्ष कचनार के प्रतीक अंकित हैं, जो सूर्यवंश और भगवान श्रीराम की परंपरा व गौरव को दर्शाते हैं। यह आयोजन राम मंदिर के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण क्षण होगा।







