New Delhi station platform shift: दिवाली-छठ के मौके पर नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदले, जानें आपकी ट्रेन का नया प्लेटफॉर्म

3 Min Read

New Delhi station platform shift:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगभग एक दर्जन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए हैं। यह बदलाव 30 अक्टूबर तक लागू रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फेस्टिव सीजन में नई दिल्ली स्टेशन सबसे ज्यादा भीड़ वाला बन जाता है, खासकर प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर लंबी दूरी की ट्रेनों के आने-जाने से यात्रियों को परेशानी होती थी।

सबसे ज्यादा असर नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि इस ट्रेन के आने और जाने दोनों प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सफर पर निकलने से पहले रेलवे वेबसाइट या स्टेशन डिस्प्ले स्क्रीन से अपनी ट्रेन का नया प्लेटफॉर्म जरूर जांच लें।

बदले गए प्रमुख प्लेटफॉर्म

• 12562 नई दिल्ली-दरभंगा: 13 → 01

• 12561 दरभंगा-नई दिल्ली: 12 → 07

• 12260 बिकानेर-सियालदह: 13 → 09

• 54473 दिल्ली-सहारनपुर: 15 → 04

• 64110/64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़: 13 → 10

• 14324 रोहतक-नई दिल्ली: 07 → 02

• 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली: 02 → 01

• 64425/64432 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद: 13 → 05

• 12033 कानपुर-नई दिल्ली-कानपुर: 02 → 10

• 12056/12057 देहरादून-नई दिल्ली: 10 → 02

• 64052/64057 गाजियाबाद-पलवल-गाजियाबाद: 02 → 01

• 12445 नई दिल्ली-कटड़ा: 15 → 08

• 12392 नई दिल्ली-राजगीर: 08 → 01

त्योहारों के दौरान 15 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और गाजियाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी। केवल बुजुर्ग या महिला यात्रियों को छोड़ने के लिए विशेष परिस्थिति में ही टिकट दी जाएगी।

रेलवे ने स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर नया होल्डिंग एरिया भी तैयार किया है, जो 12 अक्टूबर को उद्घाटन के लिए तैयार होगा। यह एरिया अनारक्षित यात्रियों के लिए होगा और एक बार में 8,000 लोगों को समायोजित कर सकेगा।

इसे भी पढ़ें

छठ महापर्वः सभी ट्रेनें फुल, प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं