Latest NewsParliament Winter Session: शीतकालीन सत्र शुरू,SIR, दिल्ली धमाका और प्रदूषण पर घमासान तय

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र शुरू,SIR, दिल्ली धमाका और प्रदूषण पर घमासान तय

Parliament Winter Session:

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है और पहले ही दिन इसके हंगामेदार रहने के आसार दिखाई देने लगे हैं। विपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), दिल्ली में हुए आत्मघाती धमाके और दिल्ली-एनसीआर में गंभीर प्रदूषण स्थिति पर तत्काल चर्चा की मांग रखी है। वहीं, सरकार ने 19 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में अपने आर्थिक सुधारों के एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस दौरान असैन्य परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने सहित 13 महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे संसद के हंस द्वार पर इस सत्र की प्राथमिकताओं और विकास एजेंडे को लेकर जानकारी देंगे।

सत्र से एक दिन पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विकास से जुड़े अपने प्रमुख मुद्दों को रखा और विपक्ष से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। दूसरी ओर 36 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने SIR, दिल्ली धमाके और प्रदूषण संकट पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की। इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। यह सत्र बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद हो रहा है, इसलिए सरकार अपनी नीतियों और सुधारों पर और अधिक जोर देने की तैयारी में है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि नियमों के दायरे में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित 50 से अधिक नेता शामिल हुए, जबकि भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि कई राज्यों द्वारा पारित विधेयकों को राज्यपालों के स्तर पर रोका जा रहा है और विपक्ष-शासित राज्यों का पैसा भी लंबित रखा गया है। वायु प्रदूषण और दिल्ली में हुए फिदायीन हमले पर भी तीखी चर्चा हुई। विपक्ष ने इसे सुरक्षा की बड़ी चूक बताते हुए सदन में तुरंत बहस की मांग की। दूसरी ओर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार संविधान और नियमों के दायरे में सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष बेहतर बहस के लिए सहयोग करेगा, क्योंकि सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने हैं।

इस सत्र में पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयक:

जन विश्वास संशोधन बिल, इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड संशोधन, मणिपुर जीएसटी संशोधन, रिपीलिंग एंड अमेंडिंग बिल, नेशनल हाईवे संशोधन बिल, एटॉमिक एनर्जी बिल, कॉर्पोरेट लॉ संशोधन, सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड, इंश्योरेंस लॉ संशोधन, आर्बिट्रेशन एंड कंसीलिएशन संशोधन, हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल, सेंट्रल एक्साइज संशोधन और हेल्थ व नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल शामिल हैं। सत्र की शुरुआत के साथ ही यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में संसद में तीखी बहस और जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles