Jitiya Vrat 2025: 15 सितंबर को होगा पारण, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

2 Min Read

Jitiya Vrat 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। जितिया व्रत (जीवित्पुत्रिका व्रत) की शुरुआत 13 सितंबर 2025 को नहाय-खाय से हो चुकी है। 14 सितंबर को महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला उपवास करेंगी। महाभारत काल से प्रचलित इस व्रत में स्त्रियां जीमूतवाहन और चील-सियारिन की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इसके प्रभाव से निसंतान दंपत्ति को संतान प्राप्ति होती है और गर्भस्थ बच्चों की रक्षा होती है।

पारण मुहूर्त

इस वर्ष व्रत का पारण 15 सितंबर 2025 को सुबह 6:10 से 8:32 बजे के बीच किया जाएगा। यह पर्व तीन दिन तक चलता है और तीसरे दिन सूर्योदय के बाद ही व्रत खोला जाता है।

पारण विधि

• व्रत पूरा होने पर सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
• इसके बाद परंपरा अनुसार झींगा मछली, मडुआ (रागी) की रोटी, तोरई की सब्जी, चावल और नोनी का साग खाकर व्रत खोला जाता है।
• पूजा में बच्चों को पहनाने वाली करधनी चढ़ाई जाती है और पारण के दिन इसे बच्चे को पहनाया जाता है।
• पारण के बाद जरुरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करने का विशेष महत्व है।

विशेष नियम

इस व्रत का महत्व तभी पूर्ण होता है जब पारण में ताजा भोजन ग्रहण किया जाए। भूलकर भी बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही व्रत के बाद सभी नियमों का शुद्धता के साथ पालन आवश्यक है, वरना व्रत निष्फल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

Jivitputrika Vrat 2025: कब है जितिया व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं