Param Sundari: परम सुंदरी फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज, जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी ने लुभाया दर्शकों का दिल

2 Min Read

Param Sundari:

मुंबई, एजेंसियां। जान्हवी और सिद्धार्थ की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में 29 अगस्त को रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दर्शकों को दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स।

दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जान्हवी और सिद्धार्थ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘परम सुंदरी’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही यूजर्स के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कॉपी नहीं है, बल्कि बिल्कुल अलग कहानी वाली फिल्म है। दूसरे यूजर ने कहा, जान्हवी-सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार है। वहीं एक यूजर ने कहा कि ये बहुत एंटरटेनिंग मूवी है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने इसे औसत फिल्म कही।

परम सुंदरी फिल्म

बता दें ‘परम सुंदरी’ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है। वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। इस फिल्म का निर्दशन तुषार जलोटा ने किया है।

इसे भी पढ़ें

Anurag Kashyap reveals: अनुराग कश्यप ने किया खुलासा: सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘निशांची’ क्यों नहीं बनी?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं