Govindpura Industrial Area:
भोपाल, एजेंसियां। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हिंद फार्मा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस फैलने से फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई।
घटना की सूचना
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ, नगर निगम फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूट्रल किया गया और लगभग एक घंटे के अंदर स्थिति पर काबू पा लिया गया।राहत कार्य के दौरान सभी कर्मी मास्क पहनकर कार्य करते रहे। एसडीएम ने बताया कि समय रहते गैस पर नियंत्रण पा लिया गया जिससे किसी को गंभीर चोट या नुकसान नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें
AIIMS Bhopal: CPR से बच सकती है ज़िंदगी, एम्स भोपाल में मॉक ड्रिल के जरिए दी गई ट्रेनिंग
