Heart attack: ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान को हार्ट अटैक, मुंबई में भर्ती

2 Min Read

Heart attack:

मुंबई, एजेंसियां। वेब सीरीज ‘पंचायत’, ‘पाताल लोक’ और ‘भूतनी’ जैसी हिट वेब सीरीज़ में दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता आसिफ खान को दो दिन पहले दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 34 वर्षीय आसिफ की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। कुछ ही दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

आसिफ खान ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट

आसिफ खान ने अस्पताल से इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया है। उन्होंने लिखा, “जिंदगी बहुत छोटी है, एक भी दिन को हल्के में मत लो। पल भर में सब कुछ बदल सकता है… जीवन एक उपहार है।” इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ घंटों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे, लेकिन अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद भी किया।

प्रशंसकों और इंडस्ट्री के साथियों में चिंता की लहर

आसिफ की अचानक बिगड़ी तबीयत से उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री के साथियों में चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर #AsifKhan ट्रेंड कर रहा है और हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। ‘पंचायत’ में एक साधारण किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले आसिफ खान ने कम समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उनके चाहने वाले उन्हें जल्दी से फिर से स्क्रीन पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं।डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी है। फिलहाल वे रिकवरी मोड में हैं और अस्पताल से जल्द छुट्टी की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

Panchayat Season 5: फिर से लौटेगा फुलेरा’ ! पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट हुई तय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं