Pallas cat: अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली चोटियों पर मिली पलास बिल्ली, विशेषज्ञ हैरान

1 Min Read

Pallas cat:

ईटानगर, एजेंसियां। अरुणाचल प्रदेश की ऊंची बर्फीली चोटियों पर पलास बिल्ली की पहली तस्वीर ली गई है, जो समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर पाई गई। यह सर्वेक्षण WWF-इंडिया ने 2024 में ‘रिवाइविंग ट्रांस-हिमालयन रेंजलैंड्स’ परियोजना के तहत किया, जिसमें स्थानीय समुदायों और अरुणाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग का सहयोग था। इस दौरान हिम तेंदुआ, सामान्य तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ, तेंदुआ बिल्ली और संगमरमरी बिल्ली जैसी दुर्लभ प्रजातियों की भी तस्वीरें ली गईं।

पलास बिल्ली की शारीरिक बनावट में उसकी एकाकी, घनी भूरे फर और गोल चेहरे और कान इसे अन्य बिल्लियों से अलग बनाते हैं। यह बिल्ली मुख्य रूप से मध्य एशिया में पाई जाती है और ठंडी रेगिस्तानी इलाकों में रहती है। WWF-इंडिया द्वारा किए गए इस व्यापक सर्वेक्षण में 83 कैमरा ट्रैप लगाए गए, जिससे कई प्रजातियों के उच्चतम ऊंचाई के रिकॉर्ड भी स्थापित हुए हैं। इस सर्वेक्षण ने वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों के बीच सह-अस्तित्व की कहानी को भी उजागर किया।

इसे भी पढ़ें

रांची के इस इलाके में फैला बर्ड फ्लू, चिकन-अंडों की बिक्री बंद

Share This Article
Exit mobile version