Chhannulal Mishra RIP: पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

2 Min Read

Chhannulal Mishra RIP:

वाराणसी, एजेंसियां। बनारस संगीत घराने के दिग्गज शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र नहीं रहे। उन्होंने वैष्णव जन ते कहिए जैसे भजन गाया था। उन्होंने 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। मिर्जापुर में गुरुवार सुबह 4.15 बजे पंडित छन्नूलाल ने अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। कुछ दिन पहले उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनकी तबीयत में सुधार हुआ तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया गया।

अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीरः

पंडित छन्नूलाल का पार्थिव शरीर वाराणसी में अंतिम दर्शन के लिए भी रखा गया। बेटी नम्रता ने बताया- पंडित छन्नूलाल मिश्र को सितंबर महीने में चेस्ट संबंधी परेशानी के चलते मिर्जापुर से वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर अटैक आया था। जिसके बाद उनको बीएचयू के ICU में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी निकली थी।

इसे भी पढ़ें 

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं