EPFO New Rules:
नई दिल्ली, एजेंसियां। EPFO के नए नियमों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। ओवैसी ने ट्वीट किया कि पहले बेरोज़गारी के 1-2 महीने में कर्मचारी पूरा PF निकाल सकते थे, लेकिन अब नए नियमों के तहत 1-3 साल तक इंतज़ार करना होगा और PF का 25% एक साल तक लॉक रहेगा। उन्होंने कहा कि EPFO अपने कर्मचारियों के पैसे का मालिक बन गया है और करोड़ों रुपये “अनक्लेम्ड” पड़े हैं।
ओवैसी के आरोपों पर EPFO की सफाई
ओवैसी के आरोपों पर EPFO ने सफाई दी है। EPFO ने कहा कि नौकरी छूटने पर लाभार्थी 75% PF राशि तुरंत निकाल सकते हैं और 12 महीने तक बेरोज़गार रहने पर बाकी 25% राशि भी निकाल सकते हैं। EPFO ने बताया कि 2 महीने में पूरी राशि निकालने से अगर 3 महीने के बाद नई नौकरी लग जाती है, तो सेवा लगातार नहीं मानी जाती और कर्मचारी पेंशन पात्र नहीं बनते। नए नियम से कर्मचारियों को पेंशन पाने में सुविधा होगी और उन्हें 10 साल की लगातार सेवा पूरी करने का अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़ें
ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की







