Latest NewsOppo A6x 5G launched in India: दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और किफायती कीमत में उपलब्ध

Oppo A6x 5G launched in India: दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और किफायती कीमत में उपलब्ध

Oppo A6x 5G launched in India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन्स—आइस ब्लू और ऑलिव ग्रीन में उतारा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

कीमत:

कीमत की बात करें तो Oppo A6x 5G का बेस मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 12,499 रुपये में उपलब्ध है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 13,499 रुपये और 6GB + 128GB वाला टॉप मॉडल 14,999 रुपये में मिल रहा है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर तीन महीने की बिना ब्याज EMI का विकल्प भी दे रही है।

फीचर्स:

कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस फीचर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा 1080p वीडियो 60fps पर शूट कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। बैटरी के साथ-साथ फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं। इसका वजन 212 ग्राम है और डाइमेंशन 166.6×78.5×8.6mm हैं।

Oppo A6x 5G Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स, 83% DCI-P3 और 100% sRGB कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलेरोमीटर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जबकि सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles