One year for Maharashtra Goverment:
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने जनता का आभार जताते हुए सरकार की उपलब्धियों और चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक योजनाएं जैसे लाड़ली बहन योजना और मुफ्त बिजली योजना सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं।
फडणवीस ने बताया:
फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुसुम योजना के तहत महाराष्ट्र ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। केवल एक महीने में 45,911 सोलर पंप लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में इस योजना के तहत 9 लाख सोलर पंप लगे हैं, जिनमें से अकेले महाराष्ट्र में ही 7 लाख पंप लगाए गए हैं। इससे किसानों को दिन में मुफ्त बिजली उपलब्ध हो रही है और आने वाले 25 वर्षों तक उन्हें इससे लाभ मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कई जनहितकारी योजनाएं शुरू की हैं और आगे भी इसी तरह काम जारी रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में राज्य और मुंबई में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिस पर हर महाराष्ट्रवासी को गर्व होना चाहिए।







