Terrorist killed: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी 6 दिनों में तीसरा एनकाउंटर

2 Min Read

Terrorist killed:

श्रीनगर, एजेंसिय़ां। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया है। कुलगाम के अखल जंगल में सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का यह दूसरा दिन है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ः

एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

PAFF संगठन के हैं आतंकीः

जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए इलाके में और सिक्योरिटी फोर्सेज को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार छिपे हुए आतंकवादी PAFF (पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट) संगठन के हैं।

कुलगाम में आज का ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते की तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें

Al-Qaeda terrorists: गुजरात में अल-कायदा के 4 आतंकवादी गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी में बड़े हमले की योजना फेल


Share This Article
Exit mobile version