Third gender:
नई दिल्ली, एजेंसियां। लोक मान्यताओं के अनुसार, किन्नर या थर्ड जेंडर से अगर आपको एक रुपये का सिक्का मिलता है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि ऐसे सिक्के से आपके भाग्य के द्वार खुल जाते हैं और धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
किन्नरों से मिले पैसे का महत्व
किन्नरों को अक्सर समाज में धन, अनाज या कपड़े देने की परंपरा रही है। खास बात यह है कि जब वे खुद से आपको बिना मांगे एक रुपये का सिक्का देते हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है कि आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी। ज्योतिष के अनुसार, किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो धन और व्यापार के लिए शुभ माना जाता है।
क्या करना चाहिए जब मिले ऐसा सिक्का?
अगर आपको किन्नर से एक रुपये का सिक्का मिले तो इसे ईश्वर का आशीर्वाद समझें। इसे लाल कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी या पर्स में रखें और खर्च न करें। इस सिक्के के साथ ही 2, 5 या 10 रुपये भी मिलने पर यह और अधिक शुभ फल देता है। ध्यान रहे कि किन्नरों से पैसे मांगना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि लाभ तभी होता है जब वे अपनी मर्जी से देते हैं।
सकारात्मकता और शुभ संकेत
किन्नरों से मिले पैसे में सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो आपके जीवन में अच्छे बदलाव लाती है। इसलिए यदि आपको कभी ऐसा अवसर मिले, तो इसे सम्मान और श्रद्धा के साथ स्वीकार करें।
इसे भी पढ़ें
धनबाद में किन्नर पर दुकानदार का हमला: किन्नर समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन
