O Romeo box office collection:
मुंबई, एजेंसियां। शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ओ रोमियो आज 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले आई इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की नजरें फिल्म की पहले दिन की कमाई पर टिकी हुई हैं।
एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक शुरुआत
रिलीज से दो दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। बिना ब्लॉक सीटों के करीब 11 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई और लगभग 3.05 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ कुल एडवांस कलेक्शन करीब 5.9 करोड़ रुपये रहा।
डे1 कलेक्शन: 12 बजे तक 1.08 करोड़
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 12 बजे तक 1.08 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 8.03 फीसदी दर्ज की गई। उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज में कलेक्शन में तेजी आएगी।ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 7–9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर यह आंकड़ा 10 करोड़ के पार भी जा सकता है। हालांकि, यह ओपनिंग शाहिद की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह (20 करोड़ ओपनिंग) से कम रहने की संभावना है।
स्टार कास्ट और विवाद
फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। शाहिद और विशाल की यह तीसरी फिल्म है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी और नाना पाटेकर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले फिल्म कानूनी विवाद में भी फंसी थी, लेकिन कोर्ट से राहत मिलने के बाद यह तय समय पर रिलीज हो पाई।अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
