NationalOmar Abdullah: हर कश्मीरी आतंकी नहीं… दिल्ली ब्लास्ट पर उमर अब्दुल्ला का बयान, बोले – बेगुनाहों को आरोपी न बनाएं

Omar Abdullah: हर कश्मीरी आतंकी नहीं… दिल्ली ब्लास्ट पर उमर अब्दुल्ला का बयान, बोले – बेगुनाहों को आरोपी न बनाएं

Omar Abdullah:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली ब्लास्ट मामले में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करें, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर कश्मीरी या हर मुसलमान आतंकी नहीं होता। उमर ने कहा कि कुछ लोग ही हैं जो भाईचारे को खराब करते हैं, लेकिन पूरे समुदाय या राज्य के लोगों को एक नजर से देखना गलत है। उन्होंने कहा कि “जो दोषी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन बेगुनाहों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ शिक्षित वर्ग या प्रोफेसर जैसे लोग भी गलत राह पर चले जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरा समाज अपराधी है। उन्होंने केंद्र और सुरक्षा एजेंसियों से अपील की कि जांच निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से की जाए।

महबूबा मुफ्ती ने भी दी प्रतिक्रिया, परिवारों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न करें

वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी लाल किला धमाके की निंदा करते हुए कहा कि “यह बेहद दर्दनाक और दुखद घटना है।” उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों को सजा देनी चाहिए, लेकिन संदिग्धों के परिवारों मां, पिता, भाई-बहनों को अपराधियों की तरह पूछताछ के लिए उठाना गलत है।

महबूबा ने कहा

महबूबा ने कहा कि अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो यह राज्य के लिए चिंता का विषय होगा, लेकिन निष्पक्ष जांच और पेशेवर रवैया जरूरी है। उन्होंने कहा कि “हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को भटकने से रोकना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”दोनों नेताओं ने मिलकर यह संदेश दिया कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन पूरी आबादी को कटघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles