Nirahua griha pravesh: गृह प्रवेश में पत्नी संग दिखे निरहुआ, सादगी और खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

2 Min Read

Nirahua griha pravesh:

मुंबई, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की पर्सनल लाइफ हमेशा से फैंस के लिए चर्चा का विषय रही है। आमतौर पर एक्टर को फिल्मों और इवेंट्स में आम्रपाली दुबे के साथ देखा जाता है, जिससे दोनों के अफेयर की खबरें भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं।

पहली बार दिखीं पत्नी मंशा यादव

निरहुआ की पत्नी का चेहरा अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया था। लेकिन हाल ही में गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरों में उनकी पत्नी मंशा यादव पहली बार नजर आईं।

इन तस्वीरों को निरहुआ ने खुद शेयर नहीं किया, बल्कि उनके भतीजे इंद्रजीत लाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। तस्वीरों में पूजा के दौरान निरहुआ अपनी पत्नी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

नए घर में किया गृह प्रवेश

हाल ही में निरहुआ ने अपने नए आलीशान घर में गृह प्रवेश किया। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पूजा का आयोजन किया गया। वायरल तस्वीरों में उनके नए घर की झलक भी देखने को मिली।

लाइमलाइट से दूर रहती हैं मंशा यादव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरहुआ की शादी साल 2000 में मंशा यादव से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं-दो बेटे और एक बेटी। पूरा परिवार लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है।सालों बाद निरहुआ की पत्नी को सार्वजनिक रूप से देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ की जा रही है।

अफेयर की चर्चाओं पर विराम?

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसे में पत्नी के साथ सामने आईं ये तस्वीरें फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं।

Share This Article