Karisma Kapoor:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा (20) और कियान (15) के हक में चल रही कानूनी लड़ाई दिल्ली हाईकोर्ट में जारी है। मामला तब और गरमा गया जब मार्च 2025 की कथित वसीयत सामने आई, जिसमें संजय कपूर की सारी निजी संपत्ति उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के नाम बताई गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने स्पष्ट किया
करिश्मा कपूर के बच्चों के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई ट्रस्ट से मिलने वाले फायदों के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को उनके स्वर्गीय पिता की निजी संपत्तियों में जायज हक दिलाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए है। जेठमलानी ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि देश-विदेश में मौजूद संपत्तियों में बच्चों का सही हिस्सा मिले।
वहीं प्रिया सचदेव कपूर के वकील ने दावा किया कि बच्चों को आर.के. फैमिली ट्रस्ट के जरिए पहले ही 1900 करोड़ मिल चुके हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि यह रकम केवल सोना कॉमस्टार के शेयरों के मूल्य पर आधारित है और वास्तविक शेयर अब भी ट्रस्ट के पास हैं, जिनकी बच्चों तक पहुंच नहीं है।
महेश जेठमलानी ने कहा
महेश जेठमलानी ने कहा, “अगर बच्चों को 1900 करोड़ मिल भी गए हैं, तो प्रिया सचदेव कपूर के पास अभी भी 28 हजार करोड़ से अधिक संपत्ति है। बच्चों के हिस्से का सवाल अब भी बना हुआ है।”दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि बच्चों को कथित वसीयत की कॉपी और संजय कपूर की संपत्तियों की पूरी सूची उपलब्ध कराई जाए। अभी तक उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस मामले ने उत्तराधिकार, पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।इस विवाद की अगली सुनवाई में अदालत बच्चों के हक और संपत्ति के वास्तविक बंटवारे पर अंतिम फैसला कर सकती है।
इसे भी पढ़ें
Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली ‘अजेय’ फिल्म को हरी झंडी, सेंसर बोर्ड की आपत्तियां खारिज








