Baba Siddiqui murder case:
मुंबई, एजेंसियां। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार अमोल गायकवाड़ से मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। गायकवाड़ ने कबूल किया कि वह मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से ‘डब्बा कॉलिंग’ और सिग्नल ऐप के जरिए संपर्क में था।
Baba Siddiqui murder case: क्या है ‘डब्बा कॉलिंग’?
डब्बा कॉलिंग एक तकनीक है जिसमें वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया जाता है। यह कॉलर की पहचान और लोकेशन छुपा देता है, जिससे पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए कॉल का स्रोत ट्रेस करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
Baba Siddiqui murder case: पंजाब पुलिस भी लेगी कस्टडी
गायकवाड़ पर सिर्फ बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ही नहीं, बल्कि पंजाब के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है। उसने शूटरों को ठहरने और मदद उपलब्ध कराई थी। इस वजह से पंजाब पुलिस भी उसकी कस्टडी लेने की तैयारी में है।
Baba Siddiqui murder case: लगातार संपर्क में था आरोपी
जांच में सामने आया कि अक्टूबर 2024 में हत्या से पहले गायकवाड़ शुभम के भाई प्रवीण लोनकर से लगातार संपर्क में था। बाद में शुभम के कनाडा पहुंचने के बाद भी वह डब्बा कॉलिंग और सिग्नल से संपर्क करता रहा। पुलिस अब इन कॉल्स की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें








