Latest NewsNew labor codes India 2025: अब महिलाओं को भी समान वेतन, देश में 4 नए लेबर कोड लागूजानिए क्या बदले नियम

New labor codes India 2025: अब महिलाओं को भी समान वेतन, देश में 4 नए लेबर कोड लागूजानिए क्या बदले नियम

New labor codes India 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने मजदूरों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव करते हुए देश में चार नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं। सरकार का मानना है कि यह कदम ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक मजबूत श्रम ढांचा तैयार करेगा, जिससे मजदूरों को सुरक्षा मिलेगी और उद्योगों के लिए नियम सरल होंगे। इन कोडों के लागू होने से पुराने 29 श्रम कानून अब एकीकृत हो गए हैं।

चार नए लेबर कोडः

वेज कोड 2019

  1. इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020
  2. सोशल सिक्योरिटी कोड 2020
  3. ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड 2020
  4. समय पर वेतन अनिवार्यः
  5. इन कोडों से गिग वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्कर्स, कॉन्ट्रैक्ट लेबर, प्रवासी मजदूर, MSME सेक्टर और महिलाओं सहित करोड़ों श्रमिकों को पहली बार एक ही फ्रेमवर्क के तहत सुरक्षा मिलेगी।

  6. क्या बदला?

  7. नियुक्ति पत्र अनिवार्य: नौकरी शुरू होते ही हर कर्मचारी को लिखित अपॉइंटमेंट लेटर देना होगा।
    एक समान न्यूनतम वेतन: पूरे देश में न्यूनतम वेतन की समान व्यवस्था लागू होगी।
    समय पर सैलरी जरूरी: वेतन में देरी पर नियोक्ता पर कार्रवाई होगी।

  8. हेल्थ-सेफ्टी मजबूत: 40 साल से ऊपर के कर्मचारियों का साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य।
    महिलाओं को रात में काम की अनुमति: जरूरी सुरक्षा व्यवस्था होने पर महिलाएं नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी।
    गिग वर्कर्स को पहचान: Zomato, Swiggy, Ola, Uber जैसे प्लेटफॉर्म वर्कर्स को अब PF, बीमा और सोशल सिक्योरिटी का लाभ मिलेगा।
    कम्प्लायंस सरल: कंपनियों को अब एक ही लाइसेंस और एक ही रिटर्न दाखिल करना होगा।

  9. इंस्पेक्टर की जगह फैसिलिटेटर: निरीक्षण अब मार्गदर्शन आधारित होगा, ताकि भ्रष्टाचार कम हो सके।
    विवादों के लिए नया ट्राइब्यूनल: श्रमिक सीधे दो-सदस्यीय ट्राइब्यूनल में शिकायत दर्ज कर सकेंगे, जिससे सुनवाई तेज होगी।
    सरकार का कहना है कि इन बदलावों से श्रमिकों को अधिक सुरक्षा और उद्योगों को अधिक पारदर्शिता मिलेगी।
WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles