BSNL Diwali Dhamaka: BSNL दिवाली धमाका: सिर्फ 1 रुपये में नए ग्राहकों को मिलेगा 4G का अनुभव

2 Min Read

BSNL Diwali Dhamaka:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिवाली के मौके पर अपने नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक एक महीने के लिए 4G सेवाओं का लाभ केवल 1 रुपये में लेने का अवसर दिया है। इस ऑफर को ‘दिवाली बोनांजा प्लान’ का नाम दिया गया है और इसका उद्देश्य नए ग्राहकों को बीएसएनएल के स्वदेशी विकसित 4G नेटवर्क का अनुभव कराना है।

ऑफर में क्या शामिल है

बीएसएनएल के इस योजना के तहत नए ग्राहकों को कई सुविधाएँ मिलेंगी। इनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, प्रति दिन 100 SMS और एक मुफ्त सिम कार्ड शामिल है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ एक महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लिया जा सकेगा।बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, “दिवाली बोनांजा प्लान ग्राहकों को हमारी नेटवर्क सेवाओं का अनुभव कराएगा। हमें उम्मीद है कि इस योजना के माध्यम से ग्राहक न केवल मुफ्त अवधि में सेवा का लाभ उठाएंगे, बल्कि उसके बाद भी हमारे साथ जुड़े रहेंगे।”

कंपनी ने यह भी बताया

कंपनी ने यह भी बताया कि इस तरह का ऑफर अगस्त में भी पेश किया गया था, जिसे ग्राहकों का अच्छा समर्थन मिला था। उस दौरान 1.38 लाख से अधिक नए ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े थे।विशेष रूप से, यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पहली बार 4G सेवा का अनुभव लेना चाहते हैं या जिन्होंने बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ नहीं उठाया है। कंपनी का मानना है कि इस तरह के ऑफर से नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ-साथ बीएसएनएल नेटवर्क की पहुँच और विश्वसनीयता में भी वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें 

PM Modi launches BSNL: PM Modi ने लॉन्च किया BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क, देश के कोने-कोने में फास्ट इंटरनेट उपलब्ध


Share This Article
Exit mobile version