Danish Chikna arrested: अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर NCB की बड़ी कार्रवाई: दाऊद का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार

2 Min Read

Danish Chikna arrested:

पणजी, एजेंसियां। गोवा से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दानिश भारत में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था। यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात NCB मुंबई की टीम द्वारा की गई।

सूत्रों के मुताबिक

सूत्रों के मुताबिक, दानिश चिकना गोवा में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी नेटवर्क के जरिए ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। NCB को पिछले कई महीनों से उसके मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। जांच एजेंसी ने ट्रैप बिछाकर उसे हिरासत में लिया।

यह पहली बार नहीं है जब दानिश का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया है। दिसंबर 2024 में भी NCB ने उसे मुंबई में ड्रग ऑपरेशन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उससे पहले 2021 में भी दानिश को मुंबई से 200 ग्राम हशीश के साथ पकड़ा गया था। एजेंसी ने उस पर ड्रग नेटवर्क चलाने और अंडरवर्ल्ड से संपर्क रखने का आरोप लगाया था।

NCB के अनुसार

NCB के अनुसार, दानिश चिकना दाऊद इब्राहिम के डोंगरी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और उसके लिए ड्रग्स की सप्लाई चैन मैनेज करता था। चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला जैसे दाऊद के अन्य सहयोगियों से पूछताछ के दौरान भी उसका नाम सामने आया था। फिलहाल NCB ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

इसे भी पढ़ें

Investigation of revenue: उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों की जांच में बदलाव, अब लेखपाल नहीं, नायब तहसीलदार करेंगे जांच

Share This Article