Naxalites killed: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की 2 शिक्षादूतों की हत्या, ‌इलाके में दहशत [Naxalites killed 2 education ambassadors in Chhattisgarh, panic in the area

Juli Gupta
2 Min Read

Naxalites killed:

बीजापुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने 2 शिक्षादूतों की हत्या कर दी। साथ ही, नारायणपुर में एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। पीलूर गांव के जंगल में लाशें बरामद हुई हैं। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भोपालपटनम ब्लॉक के टेकमेटा और पीलूर गांव में कार्यरत दो शिक्षादूतों सुरेश मेट्टा (28 वर्ष) और विनोद मड़े (32 वर्ष) की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने 13 जुलाई की शाम दोनों को उनके घरों से अगवा किया था। अगली रात 14 जुलाई को दोनों के शव गांव के पास जंगल में फेंक दिए गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मुखबिरी के शक में हत्याः

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में इस घटना को अंजाम दिया। दोनों शिक्षादूत वर्ष 2019 से पदस्थ थे और ब्लॉक मुख्यालय में लगातार आना-जाना करते थे। इसी वजह से माओवादियों को उन पर संदेह हुआ। नक्सलियों द्वारा पहले भी उन्हें चेतावनी दी गई थी। दोनों ही शिक्षादूत के बेहतर कार्य को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इनका सम्मान भी किया था।

डरे हुए हैं ग्रामीणः

इस घटना के बाद इलाके में फैले दहशत के कारण ग्रामीण अब तक पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवा सके हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से इस घटना की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के साथ ही इस साल अब तक बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में लगभग 25 लोगों की जान जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें

Naxalites in Bokaro: बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक जवान घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं