Naxalites encounter in Bijapur
बीजापुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पेद्दागेलूर इलाके में हुए इस एनकाउंटर में 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक
जानकारी के मुताबिक, जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। सुबह से ही इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरते हुए नक्सलियों पर दबाव बनाया।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मारा गया नक्सली उधम सिंह लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से मिले सबूतों के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ नक्सली जंगल की आड़ में भागने में सफल रहे हैं। फिलहाल पेद्दागेलूर और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।











