Navi Mumbai Airport opens: नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट अडाणी ने यात्रियों का स्वागत किया, सेल्फी खिंचाईं

Anjali Kumari
1 Min Read

नवी मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर गुरुवार से कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गया। बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। आगमन पर फ्लाइट को पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
इंडिगो की दूसरी फ्लाइट ने नवी मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही एयरपोर्ट का पहला आगमन और प्रस्थान चक्र पूरा हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे NMIA की पहली कॉमर्शियल लैंडिंग और टेक-ऑफ बताया।

अडाणी ग्रुप ने किया है निर्माण

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पहली कॉमर्शियल उड़ान से उतरे सभी यात्रियों का स्वागत किया। अडाणी ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचाईं। अडाणी ग्रुप की नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) कंपनी एयरपोर्ट का निर्माण और विकास कर रही है।

एयरपोर्ट से पहले दिन इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर की घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। ये उड़ानें देश के नौ शहरों को नवी मुंबई से जोड़ेंगी। पहले दिन 15 फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

Share This Article