Nagarjuna statement on Dhurandhar: ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत रोल को लेकर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी

2 Min Read

Nagarjuna statement on Dhurandhar:

चेन्नई, एजेंसियां। सुपरस्टार Nagarjuna ने फिल्म Dhurandhar में रहमान डकैत के किरदार को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में यह अफवाहें सामने आई थीं कि फिल्म में Akshaye Khanna द्वारा निभाया गया यह लोकप्रिय किरदार पहले नागार्जुन को ऑफर किया गया था। हालांकि अभिनेता ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।

यह फिल्म, जिसमें Ranveer Singh ने मुख्य भूमिका निभाई है, बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। फिल्म में रणवीर के किरदार हमजा के साथ-साथ रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। उनके अभिनय, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस की खास चर्चा हुई।

नागार्जुन ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

नागार्जुन ने एक बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि काश उन्हें यह रोल ऑफर किया गया होता, क्योंकि उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने निर्देशक Aditya Dhar के काम की भी तारीफ की और उनकी पिछली फिल्म Uri: The Surgical Strike को शानदार बताया। नागार्जुन ने पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि अक्षय खन्ना ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है।

“धुरंधर” ने भारत में लगभग 800 करोड़ रुपये कमाए

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई “धुरंधर” ने भारत में लगभग 800 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है।फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसके सीक्वल पर काम तेज़ी से चल रहा है। “धुरंधर 2” के मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Exit mobile version