Refined Oil: सरसों, मूंगफली या रिफाइंड – जानें कौन है सबसे हेल्दी विकल्प?

2 Min Read

Refined Oil:

नई दिल्ली, एजेंसियां। तेल का उपयोग खाना पकाने में अनिवार्य है, लेकिन अधिक तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अलग-अलग घरों में अलग-अलग प्रकार के तेल इस्तेमाल होते हैं,कहीं सरसों का तेल, कहीं मूंगफली का, और कहीं रिफाइंड तेल। लेकिन सवाल यह है कि इन तीनों में से कौन सा तेल सबसे कम नुकसानदायक है। इस पर AIIMS के कार्डियोवैस्कुलर रेडियोलॉजिस्ट और एंडोवैस्कुलर इंटरवेंशनिस्ट, डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही की राय अहम है।

विशेषज्ञ के अनुसार

विशेषज्ञ के अनुसार, यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो कोल्ड-प्रेस्ड सरसों तेल और मूंगफली तेल सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। रिफाइंड तेल अधिक प्रोसेस्ड होते हैं, जिससे लंबे समय तक सेवन करने पर स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सरसों और मूंगफली तेल पारंपरिक और कम प्रोसेस्ड होते हैं, इसलिए ये हृदय और अन्य अंगों के लिए बेहतर हैं।

सरसों तेल के फायदे:

हार्ट हेल्थ: ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स से भरपूर, खराब कोलेस्ट्रॉल कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता: विटामिन A, D, E और K से युक्त, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

पाचन सुधार: लार ग्रंथियों को सक्रिय कर पाचन क्रिया बेहतर बनाता है।

मूंगफली तेल के फायदे:

हृदय स्वास्थ्य: मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर, खराब कोलेस्ट्रॉल कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में सहायक।

एंटीऑक्सीडेंट: विटामिन E का अच्छा स्रोत, मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

डायबिटीज: अनसैचुरेटेड फैट ब्लड शुगर नियंत्रित करने और इंसुलिन स्तर सुधारने में मदद करता है।

निष्कर्ष: नियमित और संतुलित मात्रा में कोल्ड-प्रेस्ड सरसों या मूंगफली तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए रिफाइंड तेल से बेहतर माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। किसी भी प्रकार के आहार या फिटनेस बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें

Coconut oil for Hair: कम उम्र में सफेद बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, फिर देखें कमाल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं