Murder in Haryana: भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, CM ने की कड़ी कार्रवाई

2 Min Read

Murder in Haryana:

भिवानी, एजेंसियां। भिवानी जिले में एक निजी स्कूल की 19 वर्षीय शिक्षिका की गला रेतकर हत्या के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी, मनबीर सिंह का तबादला कर दिया है। अब भिवानी के नए एसपी 2014 बैच के सुमित कुमार होंगे। इसके साथ ही, लोहारू थाना प्रभारी अशोक, एएसआई शकुंतला, ईएसआई अनूप, कांस्टेबल पवन और एसपीओ धर्मेंद्र को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या है मामला

भिवानी के लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में 19 वर्षीय शिक्षिका का शव नहर के पास मिला। वह 11 अगस्त को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज में शिक्षिका को सिवानी रोड की ओर जाते देखा गया।
बता दें शुक्रवार को शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम भिवानी के सामान्य अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि उसे तेजधार हथियार से गला रेतकर मारा गया था।

ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 709-ई पर लगाया जाम

घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डीएसपी दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।

सीएम की प्रतिक्रिया:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ हुआ तो दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Murdered in Haryana: हरियाणा में निजी स्कूल की महिला टीचर की बेरहमी से हत्या, दो दिन से थी लापता


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं