Mughal period NCERT book:
नई दिल्ली, एजेंसियां। NCERT की कक्षा 8 की किताब में मुगल काल की नई समीक्षा शामिल की गई है। इसमें लिखा है- “अकबर का शासन क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण था, जबकि औरंगजेब एक सैन्य शासक था, जिसने गैर-इस्लामी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया और गैर-मुसलमानों पर टैक्सग लगाया।” ये किताब 2025-26 एकेडमिक सेशन से स्कू2लों में लागू होगी।

जहांगीर, शाहजहां को वास्तुगकला का संरक्षक बताया:
अकबर के उत्तराधिकारी जहांगीर और शाहजहां को किताब में कला और वास्तुकला का संरक्षक कहा गया है। शाहजहां को ताजमहल के निर्माण के लिए विशेष रूप से याद किया गया, लेकिन ये भी बताया गया कि शाहजहां की बीमारी के बाद उत्तराधिकार की लड़ाई में औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह को मार दिया और अपने पिता को बंदी बना लिया।
New review of Mughal period in NCERT book
इसे भी पढ़ें
NCERT books: NCERT की 2.4 करोड़ के नकली किताबों का रैकेट ध्वस्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार








