Lok Sabha: लोकसभा में आज तीन अहम विधेयक होंगे पेश, बिहार SIR मुद्दे पर हंगामे के आसार

Anjali Kumari
2 Min Read

Lok Sabha:

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार का दिन कई अहम विधेयकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज लोकसभा में कुल तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें खेल, समुद्री बुनियादी ढांचे और व्यापारिक विकास से जुड़े कानून शामिल हैं।

  1. राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा पेश किया जाने वाला यह विधेयक खेलों के विकास, खिलाड़ियों के कल्याण और खेल प्रशासन को विश्वस्तरीय बनाने पर केंद्रित है। इसके अलावा, वे डोपिंग रोधी विधेयक 2022 में संशोधन का प्रस्ताव भी सदन में रखेंगे। यह विधेयक देश में खेल नीति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

  1. भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा यह विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को एकीकृत करना, तटीय क्षेत्रों के संतुलित और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना और व्यापार को सरल बनाना है।

  1. SIR मुद्दे पर सियासत गरम

आज सदन में विपक्ष बिहार के SIR से जुड़े मामलों को लेकर सरकार को घेर सकता है। विपक्षी दलों ने साफ किया है कि वे इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेंगे, जिससे सदन में हंगामे की आशंका जताई जा रही है।

नज़र आगे की कार्यवाही पर

आज का दिन लोकसभा की कार्यवाही के लिए अहम हो सकता है, क्योंकि जहां एक ओर सरकार विकास से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने में लगी है, वहीं विपक्ष जनहित और क्षेत्रीय असंतुलन के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा 4000 करोड़ का अनुपूरक बजट कोचिंग सेंटर की मनमानी पर रोक लगेगी, गिग वर्कर्स के लिए कल्याण बोर्ड बनेगा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं