Nepal jails: नेपाल की जेलों से 13,000 से ज्यादा कैदी फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अब तक 35 गिरफ्तार

2 Min Read

Nepal jails:

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बीच देशभर की जेलों से 13,000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 35 कैदी अब तक भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े जा चुके हैं, जिन्हें सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने गिरफ्तार किया है। इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश सीमा पर, 10 कैदी बिहार में, और 3 कैदी पश्चिम बंगाल में पकड़े गए हैं। SSB के अधिकारियों ने बताया कि यह संख्या आगे और बढ़ सकती है।

क्या है मामला

सोमवार को हजारों युवाओं ने सरकार के भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विरोध तेज होते-होते हिंसा में तब्दील हो गया। पुलिस कार्रवाई में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और अन्य सरकारी इमारतों में आगजनी की। प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, लेकिन तब तक हालात पूरी तरह बिगड़ चुके थे।

जेलों पर हमला

हिंसा की आड़ में देशभर की जेलों में कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार होने की कोशिश की। नेपाल के बांके जिले में स्थित नौबस्ता बाल सुधार गृह में हथियार छीनने की कोशिश के दौरान 5 नाबालिग कैदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 13000 से अधिक कैदी अब तक फरार हो चुके हैं, जिनमें से कई भारत की ओर भागने की फिराक में हैं।

भारत की सीमा पर हाई अलर्ट

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त और चेकिंग को तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भारत में घुसपैठ रोकने के लिए निगरानी और सख्त कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

India-Nepal border: 6 साल बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर फिर शुरू होगी बातचीत, विवादित इलाकों पर चर्चा नहीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं