Moradabad police:
लखनऊ, एजेंसियां। मुरादाबाद पुलिस ने मोहम्मद आमिर नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आमिर अपने यूट्यूब चैनल पर अश्लील, भद्दे और भड़काऊ कंटेंट अपलोड करता था, जिसे उसके साथी वायरल करते थे। बता दें कि इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आमिर के साथी पर भी पुलिस का एक्शन
पाकबड़ा थाने की पुलिस को मिली शिकायत के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस अब आमिर के चैनल से जुड़े उन लोगों पर भी एक्शन लेगी, जो इसके वीडियो को वायरल करने में शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे गंदे कंटेंट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा, “आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और इसे जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस उन सभी लोगों पर नजर रखेगी जो उसके वीडियो को वायरल कर रहे थे।”
इसे भी पढ़ें
