PM Modi: काशी में मोदी बोले- सिंदूर के बदले का वचन पूरा टैरिफ वॉर के बीच कहा- वही खरीदेंगे-बेचेंगे जिसे बनाने में भारतीय का पसीना बहा

2 Min Read

PM Modi:

वाराणसी, एजेंसियां। पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी में कहा- मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो पूरा हो गया। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो हमारी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगीं।

दुश्मन पाताल में भी नहीं बचेगाः

उन्होंने कहा- भारत पर वार करने वाला दुश्मन पाताल में भी नहीं बचेगा। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के स्वेदशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखीं। ड्रोन, मिसाइलें, एयर डिफेंस ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को साबित किया है। पाकिस्तान में तो इतना खौफ है कि ब्रह्मोस की आवाज भी आ जाए तो पाकिस्तान को नींद नहीं आती है।

वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगाः

पीएम ने अमेरिका का बिना नाम लिए टैरिफ पर भी बयान दिया। कहा- हम उन चीजों को खरीदेंगे, जिसे बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे।

हम स्वदेशी का इस्तेमाल करेः

हमारे घर में जो भी नया सामान आया, वो स्वदेशी ही होगा। ये जिम्मेदारी हर नागरिक को ही लेनी होगी। मैं दुकानदार भाइयों से आग्रह करता हूं, जब दुनिया इस तरह की अस्थिरता से गुजर रही है तो हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे।

2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्चः

पीएम ने 54 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने काशी में 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही देशभर के किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त के 20,500 करोड़ रुपए जारी किए। यह मोदी का प्रधानमंत्री रहते 51वां और तीसरे कार्यकाल में तीसरा काशी दौरा है।

इसे भी पढ़ें

PM Modi: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को दिया अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि बनने का न्योता


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं