Railway projects:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में ₹11,169 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को लाभ पहुंचाएगा। इससे मालवहन क्षमता में 10 करोड़ टन प्रतिवर्ष की वृद्धि होगी।
प्रमुख रेलवे परियोजनाओं को मिली स्वीकृति:
कैबिनेट ने जिन प्रमुख रेलवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, उनमें इटारसी से नागपुर, औरंगाबाद से परभणी, अलुआबारी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी और झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में डांगोपोसी से जारोली तक के क्षेत्रों में रेल लाइन का विस्तार शामिल है।
बता दें कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य रेलवे की गतिशीलता में सुधार, संचालन क्षमता में वृद्धि और भारत के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की दक्षता बढ़ाना है। इस पहल से लगभग 13 जिलों और 2309 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही पर्यावरणीय लाभ भी होंगे, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 515 करोड़ किलोग्राम की कमी आएगी।
इसे भी पढ़ें
नीतीश कुमार ने राजगीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, चुनाव की तैयारी जोरों पर








