Mithun Manhas BCCI president:
मुंबई, एजेंसियां। मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे है। या कहें, तो उनका अध्यक्ष बनना तय है, सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है, जो 28 सितंबर को होगा। दिल्ली में एक केंद्रीय मंत्री के घर हुई मीटिंग में BCCI के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इसमें सभी ने मिथुन के नाम पर सहमति जताई। आधिकारिक घोषणा 28 सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के बाद ही होगी।
नामांकन पत्र दाखिल कियाः
मिथुन मन्हास ने रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन मुंबई में BCCI मुख्यालय में दाखिल किया गया। नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख रविवार दोपहर तक थी।
अन्य पदों के लिए भी आवेदन दाखिलः
मिथुन मन्हास के अलावा BCCI के अन्य प्रमुख पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए हैं। BCCI सचिव देवजीत सैकिया, IPL गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट्ट ने भी अपने-अपने पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। रघुराम भट्ट को BCCI का नया कोषाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।
सोरभ गांगुली और रोजर बिन्नी रह चुके हैं अध्यक्षः
2019 में BCCI के संविधान में संशोधन के बाद आम तौर पर इस तरह के नामांकन बिना किसी विरोध के स्वीकार हो जाते हैं। BCCI का मानना है कि बोर्ड का नेतृत्व किसी क्रिकेटर को करना चाहिए। इससे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं।
एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला मन्हास नेः
मिथुन मन्हास BCCI के पहले ऐसे अध्यक्ष होंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला।
मिथुन मन्हास कभी भी टीम इंडिया के लिए नहीं खेले। हालांकि उनके पास 157 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल चुके हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में प्रशासक के तौर पर काम किया है। बीसीसीआई की AGM में भी हिस्सा ले चुके हैं।
इनके नाम भी चर्चा में थेः
अगले BCCI अध्यक्ष के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ ही कर्नाटक के पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर रघुराम भट्ट और पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के नाम पर चर्चा पर भी चर्चा चल रही थी।
बिन्नी के पद छोड़ने के बाद राजीव शुक्ला एक्टिंग प्रेसिडेंटः
पिछले दिनों 70 साल के रोजर बिन्नी के BCCI प्रेसिडेंट का पद छोड़ने के बाद राजीव शुक्ला को एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया। लोढ़ा कमेटी के अनुसार 70 साल के बाद कोई उम्मीदवार BCCI में प्रेसिडेंट का पद नहीं संभाल सकता। इसलिए बिन्नी को पद छोड़ना पड़ा।
एशिया कप फाइनल के दिन AGM…
BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 28 सितंबर को मुंबई में होगी। यह बोर्ड की 94वीं AGM है। इसमें IPL और WPL के गवर्निंग काउंसिल का चुनाव भी होगा। 28 सितंबर को ही दुबई में एशिया कप का फाइनल भी होना है।
इसे भी पढ़ें








