Ravi Naik passes away:
पणजी, एजेंसियां। गोवा के वरिष्ठ नेता और राज्य के कृषि मंत्री रवि नाइक का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 79 वर्षीय नाइक को पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित उनके गृहनगर पोंडा में अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोवा में शोक की लहरः
उनके निधन की खबर से पूरे गोवा में शोक की लहर दौड़ गई। नाइक के पार्थिव शरीर को पोंडा के खड़पाबंध स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बहू और तीन पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोकः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि नाइक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “रवि नाइक जी एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक थे, जिन्होंने गोवा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध थे। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।”
इसे भी पढ़ें








