MiG-21 fighter jet retired: आज रिटायर होगा लड़ाकू विमान मिग-21, तेजस विमान लेगा इसकी जगह

2 Min Read

MiG-21 fighter jet retired:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान 60 साल से ज्यादा सेवा देने के बाद आज रिटायर हो जाएगा। विदाई समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायु सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। वायु सेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह मिग-21 के “बादल फॉर्मेशन” को फ्लाई करेंगे। रिटायर होने के बाद मिग-21 भारतीय वायुसेना का इतिहास बन जाएगा।

मिग-21 की जगह कौन सा विमान लेगा?

भारतीय वायुसेना धीरे-धीरे स्वदेशी तेजस विमान से मिग-21 की जगह भर रही है। तेजस के 45 स्क्वाड्रन (फ्लाइंग डैगर्स) और 18 स्क्वाड्रन (फ्लाइंग बुलेट्स) पहले ही ऑपरेशनल हैं। तीसरा स्क्वाड्रन कोबरा जल्द शामिल होगा। कोबरा स्क्वाड्रन राजस्थान के एक एयरबेस पर तैनात होगा, जिसका उद्देश्य पश्चिमी मोर्चे को मजबूत करना है।

तेजस Mk1A का लॉन्च

अगले महीने नासिक उत्पादन केंद्र से पहला तेजस Mk1A विमान लॉन्च होगा। Mk1A में उन्नत रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और लड़ाकू क्षमताएं हैं।इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता कम होगी।

मिग-21 का इतिहास

रूस ने 1950 के दशक में मिग-21 बनाया। भारत ने इसे 1963 में खरीदा। यह सुपरसोनिक विमान मैक 2 की गति तक उड़ सकता है। मिग-21 ने कई जंगों में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 2019 में पाकिस्तानी F-16 को ढेर करना भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें 

जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं