meteorological department:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि लू जैसी स्थिति नहीं है, फिर भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
आज गुरुवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
meteorological department: बांदा, उरई और बस्ती में सबसे अधिक तापमान
राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया गया है।
- बांदा और उरई में तापमान 42.2℃
- प्रयागराज में 40.6℃
- वाराणसी (बीएचयू) में 40℃
- सुल्तानपुर में 40.9℃
- बस्ती में 42℃
- झांसी में 41.7℃
- तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने और बादल छाने की भी संभावना है।
meteorological department: इन जिलों में हो सकता है मौसम का असर
मौसम विभाग ने निम्न जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है:
पूर्वी यूपी : कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई।
अन्य जिले… फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी।
मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, बाराबंकी, बागपत।अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
meteorological department: तापमान में अगले 48 घंटों में बदलाव की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में उतनी ही गिरावट होने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें
हीटवेव का अलर्ट: अगले 3 दिन में पारा 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना, गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा