Lionel messi
कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के दौरे के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब वह लैप ऑफ ऑनर के बाद कुछ ही मिनटों में स्टेडियम से निकल गए। मेसी को देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस इस बात से नाराज हो गए कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी ने ज्यादा समय नहीं दिया। गुस्साए दर्शकों ने स्टेडियम में कुर्सियां और बोतलें फेंकीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस के अनुसार
फैंस का कहना है कि उन्होंने महंगे टिकट खरीदे थे, लेकिन मेसी को करीब से देखने का मौका नहीं मिला। कई प्रशंसकों ने आरोप लगाया कि मेसी के आसपास नेता और वीआईपी लोग ही नजर आए, जबकि आम दर्शकों को कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा। एक फैन ने कहा कि मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और बिना कोई खेल गतिविधि किए चले गए, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, किसी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। आयोजकों और प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







